आज इस ब्लॉग मैं हम जानेंगे Technical data of 5.56mm INSAS Rifle | INSAS rifle का पूरा नाम : INSAS- इंडियन स्माल आर्म्स सिस्टम (Indian Small Arms System).ये हथियार का डिज़ाइन ARDE(आर्मामेंट रिसर्च अन डेवलपमेंट एस्टाब्लिश्मेंट ) के द्वारा तैयार किया गया, और इसे सबसे पहले इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड इछापुर में बनाया जाता था | ये फैक्ट्री पश्चिमबंगाल में स्थापित है. अब ये वेपन स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपूर तथा ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापल्ली में भी बनता है ! ये वेपन सबसे पहले भारतीय सेना ने सन 1998 से इस्तेमाल करना शुरू किया और आज ये भारत के केंद्रीय बल और राज्य पुलिस का एक मुख्य हथियार बन के रह गया है |
5.56mm INSAS Vs AK-47 Rifle
| विशेषता | INSAS rifle (5.56mm) | AK-47 |
|---|---|---|
| पूरा नाम | Indian Small Arms System | Avtomat Kalashnikova |
| कैलिबर | 5.56×45mm | 7.62×39mm |
| डिज़ाइन प्रेरणा | AK-47 से प्रभावित | मूल सोवियत डिज़ाइन |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Gas operated | Gas operated |
| बोल्ट सिस्टम | Rotating Bolt | Rotating Bolt |
| गैस सिलेंडर | Over-barrel gas cylinder | Over-barrel gas cylinder |
| मैगज़ीन प्रकार | Curved Magazine | Curved Magazine |
| फायर कंट्रोल | ज़्यादा नियंत्रित | अपेक्षाकृत कम नियंत्रित |
| रिकॉइल | कम | ज़्यादा |
| सटीकता (Accuracy) | बेहतर | मध्यम |
| गोला-बारूद की खपत | कम वेस्टेज | अधिक वेस्टेज |
| मेंटेनेंस | मध्यम | बहुत आसान |
| विश्वसनीयता | अच्छी | बहुत ज़्यादा |
| उपयोगकर्ता | भारतीय सेना, केंद्रीय बल, राज्य पुलिस | विश्वभर की सेनाएँ और गैर-सरकारी समूह |
| युद्ध शैली | आधुनिक, कंट्रोल्ड फायर | भारी और आक्रामक फायर |

5.56mm INSAS राइफल के 4 प्रकार: What are the variants of INSAS Rifle
- 5.56mm INSAS Standard Rifle INSAS का मूल (Basic) वर्ज़न। फिक्स्ड स्टॉक के साथ, सामान्य इन्फैंट्री ऑपरेशनों के लिए।
- 5.56mm INSAS Folding INSAS का फोल्डिंग स्टॉक वर्ज़न। पैराट्रूपर्स, वाहन चालक और CQB (नज़दीकी लड़ाई) के लिए उपयोगी।
- 5.56mm INSAS LMG Light Machine Gun वर्ज़न। लंबा बैरल और बड़ी मैगज़ीन के साथ, सपोर्ट फायर के लिए।
- 5.56mm Kalantak rifle INSAS पर आधारित आधुनिक असॉल्ट राइफल। बेहतर एर्गोनॉमिक्स और सटीकता के साथ विकसित।
- 5.56mm MSMC (Modern Sub Machine Carbine) यह INSAS नहीं है। यह एक अलग, आधुनिक सब-मशीन कार्बाइन है, जिसे DRDO ने CQB और स्पेशल फोर्सेस के लिए विकसित किया।
Advantages of INSAS rifle – insas rifle के faide
- SLR राइफल की तुलना में INSAS राइफल लगभग 25% हल्की होती है और इसमें करीब 75% कम रिकॉइल होता है। इसी वजह से INSAS राइफल को कैरी करना और फायर करना आसान होता है।
- इसमें ग्रेन साइट (Rear Sight) दी गई होती है, जिससे साइट सेट करना आसान होता है और सटीक व कारगर फायर किया जा सकता है।
- 5.56mm INSAS राइफल और 5.56mm INSAS LMG के कई चलने वाले पुर्जे (Operating Parts) आपस में एक-समान होते हैं। इसलिए ज़रूरत पड़ने पर एक हथियार के पुर्जे दूसरे में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- INSAS राइफल का बैयोनेट (Bayonet) बहुउपयोगी होता है। इससे तार काटने, और ऑपरेशन के दौरान आने वाली कई बाधाओं को हटाने में मदद मिलती है। इस राइफल से सिंगल शॉट और 3-राउंड बर्स्ट फायर दोनों मोड में फायर किया जा सकता है।
- INSAS राइफल की मैगज़ीन Transparent होती है, जिससे फायर करते समय बचे हुए कारतूसों की संख्या आसानी से देखी जा सकती है।
1. 5.56 mm INSAS राइफल की लंबाई कितनी होती है?
What is the length of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: (i) फिक्स्ड बट – 945 mm
(ii) फोल्डिंग बट – 750 mm
(iii) एक्सटेंडेड बट – 960 mm
(iv) बैयोनेट के साथ – 1110 mm
2. 5.56 mm INSAS राइफल के बैयोनेट की लंबाई कितनी होती है?
What is the length of 5.56 mm INSAS rifle’s bayonet?
उत्तर: 285 mm
3. 5.56 mm INSAS राइफल के बैरल की लंबाई कितनी होती है?
What is the length of 5.56 mm INSAS rifle’s barrel?
उत्तर: 464 mm
4. 5.56 mm INSAS राइफल का वजन कितना होता है?
What is the weight of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: (i) बिना मैगज़ीन – 4.018 kg
(ii) खाली मैगज़ीन के साथ – 4.108 kg
(iii) भरी मैगज़ीन के साथ – 4.373 kg
5. 5.56 mm INSAS राइफल की मैगज़ीन का वजन कितना होता है?
What is the weight of a magazine of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 90 ग्राम
6. 5.56 mm INSAS राइफल के बैयोनेट का वजन कितना होता है?
The weight of a bayonet of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 305 ग्राम
7. भरी हुई मैगज़ीन का वजन कितना होता है?
What is the weight of filled magazine of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 355 ग्राम
8. 5.56 mm INSAS राइफल का बैयोनेट किस प्रकार का होता है?
Which type of bayonet is used in 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: मल्टीपर्पज़ (Multipurpose)
9. 5.56 mm INSAS राइफल का Rate of Fire कितना होता है?
What is the rate of fire of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: (i) साइक्लिक रेट – 600 से 650 राउंड/मिनट
(ii) इंटेंस – 150 राउंड/मिनट
(iii) नॉर्मल – 60 राउंड/मिनट
(iv) कंट्रोल्ड बर्स्ट – 90 राउंड/मिनट
10. 5.56 mm INSAS राइफल की मज़ल वेलोसिटी कितनी होती है?
What is the muzzle velocity of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 900 मीटर/सेकंड
11. 5.56 mm INSAS राइफल की कारगर रेंज कितनी होती है?
What is the effective range of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 400 मीटर
12. 5.56 mm INSAS राइफल का साइटिंग रेडियस कितना होता है?
What is the sighting radius of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: 470 mm
13. 5.56 mm INSAS राइफल में ग्रूव्स की संख्या, पिच और घुमाव क्या होता है?
उत्तर: 6 ग्रूव्स, पिच – 200 mm, घुमाव – दाईं ओर
14. 5.56 mm INSAS राइफल में किस प्रकार की साइट होती है?
Which types of sights are used in 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: फ्रंट साइट – पोस्ट टाइप
रियर साइट – एपर्चर टाइप
15. INSAS राइफल की रियर साइट पर कौन-कौन सी रेंज लिखी होती है?
Which ranges are marked on 5.56 mm INSAS rifle rear sight?
उत्तर: 200 मीटर और 400 मीटर
16. 5.56 mm INSAS राइफल किस सिद्धांत पर काम करती है?
5.56 mm INSAS rifle works on which principle?
उत्तर: लॉन्ग स्ट्रोक गैस ऑपरेशन सिस्टम
17. 5.56 mm INSAS राइफल से कितने प्रकार की फायरिंग की जा सकती है?
How many types of fire can be made from 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: दो प्रकार – सिंगल शॉट और 3-राउंड बर्स्ट
18. 5.56 mm INSAS राइफल में कितने प्रकार के गोला-बारूद उपयोग होते हैं?
How many types of ammunition are used in 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: चार प्रकार –
(i) बॉल राउंड
(ii) ट्रेसर राउंड
(iii) ब्लैंक राउंड
(iv) HD राउंड
19. 5.56 mm INSAS राइफल के मज़ल अटैचमेंट के क्या कार्य हैं?
What is the use of muzzle attachment of 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: फ्लैश एलिमिनेटर और ग्रेनेड प्रोजेक्टर
20. 5.56 mm INSAS राइफल के गैस रेगुलेटर में कितनी पोज़िशन होती हैं?
What are the positions of 5.56 mm INSAS rifle gas regulator?
उत्तर: दो पोज़िशन – लो और हाई
21. 5.56 mm INSAS राइफल के साथ कौन-कौन से एक्सेसरीज़ मिलते हैं?
What accessories come with 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: स्लिंग, ब्लैंक फायरिंग अटैचमेंट (BFA), मज़ल कवर, बैयोनेट, पैसिव नाइट साइट (ऑप्शनल), डे-लाइट टेलीस्कोप
22. INSAS राइफल के बैयोनेट का उपयोग किन-किन कार्यों में किया जा सकता है?
उत्तर: MULTIPURPOSE जेसे चाकू, वायर कटर, स्क्रूड्राइवर, हथौड़ा, आरी, बोतल ओपनर
23. 5.56 mm INSAS राइफल के गोला-बारूद का पूरा नाम क्या है?
What is the full name of 5.56 mm INSAS rifle ammunition?
उत्तर: 5.56×45 mm SS-109 Special या 5.56×45 mm INSAS Mk-I
24. 5.56 mm INSAS राइफल की मैगज़ीन में कितने राउंड आते हैं?
What is the round capacity of INSAS rifle magazine?
उत्तर: 20 राउंड
25. 5.56 mm INSAS राइफल की मैकेनिकल सेफ्टी क्या है?
What is mechanical safety in 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: लॉक, अनलॉक और सेफ्टी सियर
26. 5.56 mm INSAS राइफल की एप्लाइड सेफ्टी क्या है?
What is the applied safety in 5.56 mm INSAS rifle?
उत्तर: चेंज लीवर
27. INSAS राइफल की ब्रीच ब्लॉक लॉकिंग किस सिस्टम पर आधारित है?
उत्तर: रोटेटिंग बोल्ट सिस्टम
28. INSAS राइफल की फायरिंग पिन किस प्रकार की होती है?
उत्तर: फ्लोटिंग टाइप
29. INSAS राइफल की मैगज़ीन किस मटेरियल से बनी होती है?
उत्तर: ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक
अगर मेरे इस ब्लॉग मैं आपको कुछभी कमी बेसी लगे तो कृपा करके comment मैं जरुर बताये |
Related link — रक्षक