इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि 5.56mm INSAS राइफल की चाल कैसे पूरी होती है, अर्थात यह राइफल फायर होने के बाद किस प्रकार कार्य करती है। 5.56mm INSAS राइफल की चाल 8 चरणों में पूरी होती है, जो निम्नलिखित हैं:
1️⃣ FIRE – फायर की कार्रवाई
जब सेफ्टी लीवर को S (Safe) से R (Repeat) पर किया जाता है और ट्रिगर दबाया जाता है, तो हैमर फायरिंग पिन रिटेनर पर प्रहार करता है।
फायरिंग पिन प्राइमर पर चोट करती है और राउंड फायर हो जाता है।
इसे फायर की कार्रवाई कहते हैं।
2️⃣ UNLOCK – अनलॉक की कार्रवाई
फायर से उत्पन्न गैस बुलेट को आगे बढ़ाती है। गैस वेंट से कुछ गैस सिलेंडर में प्रवेश करती है और पिस्टन हेड पर दबाव डालती है।
पिस्टन एक्सटेंशन पीछे की ओर चलता है और रोटेटिंग बोल्ट कैम-वे में घूमता है। इससे लॉकिंग लग्स बैरल एक्सटेंशन से अलग हो जाते हैं।
इसे अनलॉक की कार्रवाई कहते हैं।
3️⃣ EXTRACT – एक्सट्रैक्ट की कार्रवाई
अनलॉक होने के बाद एक्सट्रैक्टर, फायर किए गए केस को पकड़कर पीछे खींचता है।
इसे एक्सट्रैक्ट की कार्रवाई कहते हैं।
4️⃣ COCK – कॉक की कार्रवाई
पिस्टन एक्सटेंशन का स्टेम हैमर को नीचे दबा देता है।
सेफ्टी सियर का नोज हैमर वेंट में फँस जाता है।
इसे कॉक की कार्रवाई कहते हैं।
5️⃣ EJECT – इजेक्ट की कार्रवाई
पीछे की हरकत के दौरान फायर किया हुआ केस एजेक्टर से टकराकर इजेक्शन स्लॉट के रास्ते दाईं ओर बाहर गिर जाता है।
इसे इजेक्ट की कार्रवाई कहते हैं।
6️⃣ FEED – फीड की कार्रवाई
रीकॉइल स्प्रिंग सिकुड़ने के बाद अपने तनाव से पिस्टन एक्सटेंशन को आगे धकेलती है।
रोटेटिंग बोल्ट का फीड पीस मैगजीन के ऊपरी राउंड को चैम्बर में भेज देता है।
इसे फीड की कार्रवाई कहते हैं।
7️⃣ LOAD – लोड की कार्रवाई
चैम्बर में पहुँचे राउंड की पेंदी पर एक्सट्रैक्टर सवार हो जाता है।
इसे लोड की कार्रवाई कहते हैं।
8️⃣ LOCK – लॉक की कार्रवाई
रोटेटिंग बोल्ट कैम-वे में घूमकर लॉकिंग लग्स को बैरल एक्सटेंशन की लॉकिंग सतह से जोड़ देता है। पिस्टन अपनी अंतिम हरकत पूरी करता है, सेफ्टी सियर हैमर से अलग हो जाता है और राइफल पुनः फायर के लिए तैयार हो जाती है।
इसे लॉक की कार्रवाई कहते हैं।
INSAS राइफल की चाल जानना क्यों जरूरी है?
- ऑपरेशन के दौरान रुकावट पहचानने में मदद
- स्टॉपेज का तुरंत समाधान
- बेहतर हैंडलिंग और नियंत्रण
- फायरिंग में सटीकता और सुरक्षा
पूरी चाल का सार (Short Revision)
FIRE → UNLOCK → EXTRACT → COCK → EJECT → FEED → LOAD → LOCK
निष्कर्ष
5.56mm INSAS राइफल की चाल Fire से Lock तक कुल 8 चरणों में पूरी होती है।
यदि कोई जवान इन सभी चरणों को अच्छी तरह समझ लेता है, तो वह किसी भी परिस्थिति में राइफल का प्रभावी उपयोग कर सकता है।
RELATED BLOG जरुर पढ़े: