अम्बुश (Ambush) part 1

परिभाषा

अम्बुश वह कार्यवाही है जिसमें सैनिक या लड़ाकू दल किसी छुपी हुई और पहले से तय की गई जगह से शत्रु पर अचानक हमला करता है। यह हमला उस समय किया जाता है जब शत्रु सतर्क न हो और उसे किसी भी प्रकार के आक्रमण की उम्मीद न हो, जिससे उसे अधिकतम क्षति पहुँचे और प्रतिक्रिया का अवसर न मिले।

अम्बुश किउ लगाया जाता है

  • शत्रु को एवं उपकरणों (Equipment) को नष्ट करने के लिए।
  • शत्रु से महत्वपूर्ण सूचना / खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए।
  • शत्रु को लगातार तंग एवं अस्थिर रखने के लिए।
  • शत्रु के मनोबल को कमजोर एवं ध्वस्त करने के लिए।
  • शत्रु के दिल और दिमाग पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखने के लिए।

अम्बुश का प्रकार(Ambush ka prakar) :

  • मौके का अम्बुश 
  • तैयारी का अम्बुश 

मौके के अम्बुश को कामयाब बनाने वाली बातें (Mauke ka ambush ko kamyab banane wali bate)

  1. कमांडर का पक्का इरादा एवं पहल की भावना
    कमांडर में स्थिति और हालत आकलन करने की क्षमता, स्पष्ट निर्णय लेने का साहस तथा समय पर पहल करने की भावना होनी चाहिए, जिससे अवसर का पूरा लाभ उठाया जा सके।
  2. ट्रुप्स का उच्च स्तर का अनुशासन एवं प्रशिक्षण
    सैनिकों में सख़्त अनुशासन, बेहतर सामूहिक तालमेल तथा उच्च दर्जे की सिखलाई (Training) होनी चाहिए, ताकि वे बिना आदेश के शोर या अनावश्यक हरकत किए अपने कार्य को सटीकता से अंजाम दे सकें।
  3. अम्बुश साइट पर शीघ्र कब्ज़ा एवं समन्वित कार्रवाई
    चुनी गई अम्बुश साइट को तेज़ी से पकड़ा जाए तथा सभी ग्रुप/टुकड़ियाँ आपसी समन्वय के साथ एक साथ कार्रवाई करें, जिससे शत्रु को प्रतिक्रिया देने का अवसर न मिले और अधिकतम प्रभाव प्राप्त हो।

बनावट के अनुसार अम्बुश की पार्टिया (Banawat ke anusar ambush ki partiya)

  1. स्काउट (Scout )
  2. कवरिंग पार्टी (Covering Party)
  3. स्टॉप्स (Stops)
  4. रिज़र्व पार्टी (Reserve Party)
AMBUSH

अम्बुश की पार्टियों का कार्य (Duties of Ambush Parties)

स्काउट (Scout): यह दुश्मन के मुमकिन आने वाले रास्तों पर लगाए जाते हैं, ताकि समय रहते अर्ली वार्निंग दे सकें।

कवरिंग पार्टी (Covering Party): इशारा मिलने पर दुश्मन पर भारी तादाद में फायर करना और ज़्यादा से ज़्यादा जानी और माली नुकसान पहुँचाना।

स्टॉप पार्टी (Stops) Party: भागते हुए दुश्मन को मार गिराना। यह अम्बुश साइट से भाग निकलने वाले रास्तों पर लगाए जाते हैं।

रिज़र्व पार्टी (Reserve Party):

  • दुश्मन पर फायर बंद होने के बाद असॉल्ट करना और बचे हुए दुश्मन को मारना।
  • पहचान के निशान हासिल करना।
  • कवरिंग पार्टी के विथड्रॉवल को कवर करना।

अम्बुश में हथियारों को साइट करते समय ध्यान में रखने वाली बातें

  • ऑटोमेटिक हथियारों की पहले साइटिंग की जाए और अधिक से अधिक किलिंग ग्राउंड को कवर किया जाए।
  • जो इलाका ऑटोमेटिक हथियारों से कवर न हो, उसे राइफल फायर से कवर किया जाए।
  • शत्रु के भागने के रास्तों को बूबी ट्रैप्स, राइफल ग्रेनेड और मोर्टार फायर से कवर किया जाए।
विथड्रॉवल की तरतीब
  • स्काउट, कवरिंग पार्टी, रिज़र्व पार्टी और स्टॉप्स अलग-अलग रास्तों से अपनी-अपनी जगह छोड़ें।
  • निर्धारित RV (Rendezvous) पर पहुँचना।
  • FDL में वापसी करना।

अम्बुश को पकड़ने तथा कंडक्ट की तरतीब

1. ऑक्युपेशन (Occupation):

  • डिस्पर्सल पॉइंट के लिए मूव।
  • सर्वेलेंस पार्टी से मिलाप।
  • अंतिम रेकी और अंतिम हुकुम।
  • पार्टियों द्वारा अपनी-अपनी जगह पकड़ना।

2. कंडक्ट (Conduct):

  • इंतज़ार।
  • इशारा होने पर होशियार।
  • स्प्रिंगिंग।
  • स्काउट से वार्निंग मिलने पर पूरी पार्टी अलर्ट।
  • एकदम पूरा फायर खोलना।
  • फायर बंद।
  • असॉल्ट।
  • सर्च।

जरुर पढ़े :

  1. ड्रिल का इतिहास History of drill
  2. Technical data of 5.56mm INSAS Rifle

Leave a Comment